हमारा झण्डा इसलिए नहीं फहराता कि हवा चल रही होती है, ये हर उस जवान की आखिरी साँस से फहराता है जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देता है।
भारतीय सैनिक हमारे देश की आन,बान और शान है| हमारे नवजवान सैनिक देश की सुरक्षा में मर मिटने के लिए तत्पर रहते है| जब हमारे देश की सरहद पर कोई आतंकवादी हमला होता है, तो हमारे सैनिक देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान हथेली पर लेकर आतंकियों से लोहा लेते है| हम जब अपने घरों में चैन की नींद सो रहे होते है उस वक़्त हमारे भारतीय सैनिक सरहद पर तैनात होकर हमारे देश की रक्षा कर रहे होते है| भारतीय सैनिक हमारे देश की अखण्ड़ता, एकता व भाईचारे के प्रतीक है और हमारी रक्षा के खातिर अपनी पारिवारिक खुशियों को न्योछाबर करते है| ऐसे वीर जवानो को हम ह्र्दय से सलाम करते है| हमारे सैनिको के हाथ में शस्त्र, आंखों में ज्वाला होती है| भारतीय सेना जाति, धर्मं रहित एकता की भावना रखते है इसके लिए भारतीय सेना का आदर्श वाक्य है - “एक के लिए सभी और सभी के लिए एक है” |
हम ऐसे वीर सपूतो को तहे दिल से सलाम करते है और इन्ही के सम्मान में अथर्व फाउंडेशन के द्वारा वन फ़ॉर आल, आल फ़ॉर वन नामक कार्यक्रम ३१ जनवरी २०१८ को एन एस सी आय डोम, वरली, मुंबई समय 6:30 pm आयोजित किया है| इस कार्यक्रम के मध्यम से सभी देशवासियों को देश भक्ति की भावना से प्रेरित किया जायेगा और हमारे देश के लिए अपनी जान को कुर्बान करने वाले शहीदों को श्रधांजली दी जाएगी |